अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह से 11 दुपहिया वाहन बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोरों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोरों की निशानदेही पर दस बाइक, एक स्कूटी, दो बाइक से पार्टस बरामद किए है। पकड़े गए वाहन चोर जनपद मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ के गांव अगवानपुर के रोहित, छोटू, व आशीष है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर आशुतोष शिवम ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस शुक्रवार की रात को मीरा की रेती के पास चैकिंग कर रही थी कि तीन वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए वाहन चोर दुपहिया वाहन चोर के अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य है। पकड़े गए वाहन चोरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जनपद हापुड़, गढ़, मवाना, हस्तिनापुर, एनसीआर क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की चोरी कर जंगल अथवा किसी खाली प्लाट में छिपा देते थे और उनके पार्टस निकालकर कबाड़ी को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 11 दुपहिया वाहन व पार्टस बरामद किए है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जिन्होंने वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर वाहन बेचना भी स्वीकार किया है। पुलिस ने वाहन चोरों को शनिवार को जेल भेज दिया है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए

































