हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की खाद्य औषधि प्रशासन टीम ने गुरुवार की सुबह धौलाना तहसील के गांव सोलाना में छापा मार कर एक ठिकाने से 11 कुंतल सिंथेटिक मावा पकड़ लिया। जबकि इस धंधे में लिप्त मुख्य आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। टीम ने सिंथेटिक मावा के तीन सैम्पल लेकर बरामद खोए को नष्ट करा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंच मचा है। बताया जा रहा है कि आगामी त्योहारों के चलते यह मावा बनाया जा रहा था जो दिल्ली समेत आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाना था लेकिन विभाग ने पहले ही सिंथेटिक मावे को नष्ट करा दिया। विभाग मामले की कार्रवाई में जुट गया है। विभाग का कहना है कि दीपावली के चलते अभियान चलाया जा रहा है और इसके लिए एक टीम का गठन भी किया गया है।
बता दें कि दीपावली के चलते विभाग लगातार छापेमारी कर कार्रवाई कर रहा है। विभाग को सूचना मिली की धौलानी तहसील के गांव सोलाना में सिंथेटिक मावा बनाया जा रहा है जिसके बाद टीम ने मौके से 11 कुंतल सिंथेटित मावा बरामद कर उसे नष्ट करा दिया है।
दीपावली ऑफर : FREE THREADING , SPA और भी बहुत कुछ : 8218124225


























