👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के परिवहन विभाग में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी. लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले 18 चालक और परिचालकों के खिलाफ एआरएम ने सभी की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया है और कार्रवाई की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है.
दरअसल लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 11 परिचालक और सात चालक को नोटिस जारी किया गया जिसका जवाब प्राप्त नहीं हुआ. इसके बाद इन सभी की सेवा समाप्त करने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है. कार्रवाई को जल्द ही अमल में लाया जाएगा.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041































