👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में वनवासी कल्याण आश्रम जनपद हापुड़ की 11 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। ग्यारह कुंडीय हवन कुंड पर 44 यजमान विराजमान हुए और आहुतियां डाल विश्व कल्याण की कामना की।
गुरुकुल पूठ के आचार्य प्रेमपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रों के साथ हवन पूर्ण कराया और यजमानों के साथ-साथ उपस्थित लोगों ने भी हवन कुंड में आहुतियां डाल कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के संयोजक सारंग अग्रवाल ने बताया कि रुद्रपुर के छात्रावास में रह रही वनवासी छात्राओं की सहायता के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। वनवासी कल्याण आश्रम हापुड़ के अध्यक्ष राकेश बंसल, सचिव अमित गोयल व कोषाध्यक्ष विकास कालरा ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया।
































