
11 फीट लम्बे विशाल अजगर को पकड़ा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव जैतपुर में धर्मवीर सिंह पुत्र खुर्रम सिंह के खेतों में शनिवार को करीब 11 फीट लंबा विशालकाय अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर को पकड़ लिया और उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया। अजगर के रेस्क्यू के पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।
शनिवार को किसान व ग्रामीण खेतों पर काम कर रहे थे। तभी उनकी नजर 11 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़पाल ने टीम का गठन किया जिसके बाद वनकर्मी रवी कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























