👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व सामान्य विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 11 पेटी (477 पव्वे) देशी शराब बरामद की है।आरोपी की पहचान थाना हाफिजपुर के गांव मोरपुर के धर्मेंद्र उर्फ भोलू के रूप में की है।आरोपी ने तस्करी की शराब का धंधा करना स्वीकार किया है।






























