108 पुरुषो ने श्री 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी को सामूहिक आहार दिया












108 पुरुषो ने श्री 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी को सामूहिक आहार दिया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):108 जैन साधको ने सोमवार को श्री सनातन धर्म सभा के हाल मे जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज को आहार दिया। धोती-दुपट्टा पहने जैन साधको का जन समूह का मनोहारी दृश्य देखते ही बनता था। दिगम्बर जैन मुनिराज 24 घन्टे मे एक ही बार निश्चित विधि विधान से अन्न-जल लेते हैं।आहार को बनाने का कार्य भी पुरूष वर्ग ने ही किया।
आचार्य नमोस्तु जी महाराज ने आहार-चर्या के उपरांत जैन साधको को प्रवचन देते हुए कहा कि दिगम्बर जैन मुनि को आहार देना बहुत ही पुण्य का कार्य है। मेरे हापुड मे चातुर्मास के तीन माह बीत चुके हैं एक माह शेष बचा है जिन जैन परिवारो ने अपने घर पर अभी तक आहार देने का सौभाग्य नही प्राप्त किया है वे भी आहार देने का भाव बनाये,चातुर्मास का 75 प्रतिशत भाग निकल चुका है केवल 25 % शेष है इस शेष समय के अधिक से अधिक धर्म प्रभावना मे सदुपयोग करें।यह दुर्लभ अवसर आसानी से नही मिलते हैं।सामूहिक आहार दान का पुण्य ओर भी अधिक है।
आहार देने वालो मे नितिन जैन, गौरव जैन, नीरज जैन, अभिषेक जैन, हिमांशु जैन, अनिल जैन, सुधीर जैन, पुलकित जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, प्रदीप जैन, राजेश जैन, सुनील जैन, योगेश जैन, नीरज जैन अकुंश जैन, अकिंत जैन, राकेश जैन, राजीव जैन, तुषार जैन, सुबोध जैन, सजींव जैन, मनीष जैन, नरेंद्र जैन ,विकास जैन, हर्षित जैन सहित 108 जैन साधक शामिल हुए।
आहार-चर्या देखने वालो मे मीनू जैन, मनीषा जैन, रेखा जैन, मंजू जैन, रेणुका जैन, सीता जैन, प्रभा जैन, नीति जैन, निशा जैन, ममता जैन, प्रमोद जैन, बिजेंद्र जैन,भुवन जैन सहित सैकड़ो जैन भक्त उपस्थित हुए।

हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926










  • Related Posts

    प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की योजना बनाएं

    🔊 Listen to this प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की योजना बनाएंहापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला पर्यावरण,वृक्षारोपण समिति व वन बंदोबस्त और जिला गंगा समिति की बैठक हापुड कलेक्ट्रेट सभागार’ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में…

    Read more

    ललित अग्रवाल (छावनी वाले) कृष्णा एग्रो ऑइल्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की योजना बनाएं

    प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की योजना बनाएं

    ललित अग्रवाल (छावनी वाले) कृष्णा एग्रो ऑइल्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    ललित अग्रवाल (छावनी वाले) कृष्णा एग्रो ऑइल्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    होली पर पुलिस ने गुंडो को सबक सिखाने की ठानी

    होली पर पुलिस ने गुंडो को सबक सिखाने की ठानी

    टेंडर की अवधि पांच मार्च तक बढ़ी

    टेंडर की अवधि पांच मार्च तक बढ़ी

    चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 18 मार्च से होंगी शुरू, हापुड़ में बनें आठ केंद्र

    चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 18 मार्च से होंगी शुरू, हापुड़ में बनें आठ केंद्र

    “होलिकापूजन दो मार्च को रात्रि 8.15 के बाद मघा नक्षत्र एवं सुकर्मा योग में होगा तथा तीन की भोर 4 बजे से 5.30 बजे तक पूजन करना अधिक शुभ रहेगा”

    “होलिकापूजन दो मार्च को रात्रि 8.15 के बाद मघा नक्षत्र एवं सुकर्मा योग में होगा तथा तीन की भोर 4 बजे से 5.30 बजे तक पूजन करना अधिक शुभ रहेगा”
    error: Content is protected !!