
👁 0 views Views
108 जोड़ों ने गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को जनपद हापुड़ के तीन ब्लाक हापुड़, धौलाना व सिम्भावली में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक तथा सामान्य वर्ग से 108 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। हापुड़ की चेयरमैन पुष्पा देवी, हापुड़ ब्लाक की अध्यक्ष ममता चौधरी, सिम्भावली के सतपाल यादव, धौलाना के ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया आदि ने समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया और प्रदेश सरकार की इस योजना से अवगत कराया।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214




























