108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने मनाया नेशनल ईएमटी दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी उत्तर प्रदेश में सभी 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों नेशनल ईएमटी डे मनाया। इस अवसर पर जनपद हापुड़ में संचालित सभी 108 एवं 102 के ईएमटी को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हापुड़ के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर महेश शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी ईएमटी को केक काटकर और फूल माला पहनाकर उनके उनका मनोबल बढ़ाया।

जनपद में कुल 25 एंबुलेंस चल रही है जिनके 108 की 9 एंबुलेंस और 102 की 16 एंबुलेंस कार्य कर रही है।
इस दौरान समस्त एंबुलेंस कर्मचारियों को रिस्पॉन्स टाइम को सुधार करने के लिए एवं लाभार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रेरित किया।
सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार के निर्देशानुसार सभी 108 एंबुलेंस को अपने हॉटस्पॉट पर रहने के लिए निर्देशित भी किया गया जिससे की एंबुलेंस समय से घटना स्थल तक पहुंच सके। इस दौरान ईएमटी लोकेश, सत्यवीर, अजय कुमार, आदर्श, कर्मवीर, अरविंद, देवकी नंदन, बृजेश, मोहरपाल, नितेश आदि उपस्थित रहे।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111































