
105 आर्यिका विकक्षा माताजी ने केश लोचन किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर शनिवार को 105 आर्यिका विकक्षा माताजी ने केश लोचन किया। केश लोचन दिगम्बर सन्त, साधवियो की तपश्चर्या का एक अंग है जिसमे अपने ही हाथो से स्वंय के सिर के बालो का केशलोचन किया जाता है।
जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि 14 दिसम्बर रविवार को प्रातःकाल आदिनाथ जैन मन्दिर मे आर्यिका विकक्षा माताजी के सानिध्य मे 1008 मंत्रो से बृहद शान्ति धारा, विश्व शान्ति महायज्ञ तथा वज्रपंजर रक्षा कवच अराधना होगी। सोमवार 15 दिसम्बर सायंकाल 35 दीपको से संगीतमय णमोकार दीपारच॔ना आर्यिका विकक्षा माताजी के सानिध्य मे होगी तथा सगीतज्ञ विकास भारद्वाज संगीतमय भजन प्रस्तुत करेंगे,14 दिसम्बर रविवार को सायंकाल सनातन धर्म सभा कोठीगेट पर भजन सम्राट मयूर जैन इन्दौर की भजन संध्या तथा 15 दिसम्बर सोमवार प्रातःकाल शकंर गंज जैन मंदिर पर 108 कलशो से महामसतकाभिषेक तथा पार्श्वनाथ विधान पाठ का आयोजन होगा। जैन
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020




























