
हापुड जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 102 फरियादी, मौके पर 11 का निस्तारण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड की तीनों तहसील हापुड, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर में अप्रैल माह के प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जनपद की गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अध्यक्षता की।जिलाधिकारी ने 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 4 का मौके पर जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद जैसी समस्याएं आई।जिस पर जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील दिवस धौलाना की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त 16 शिकायतों में से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया l इसी क्रम में तहसील दिवस हापुड़ में प्राप्त 18 शिकायतें में से 05 का निस्तारण कर दिया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























