हापुड़, सीमन: थाना बाबूगढ़ पुलिस ने छपकौली नहर पुल से एक प्लास्टिक के कट्टे से 720 पव्वे देशी शराब के बरामद किए हैं। आरोपी फरार है।
पुलिस एक सूचना पर गांव छपकौली नहर पुल पर पहुंची। एक व्यक्ति जो शराब लेकर जा रहा था, पुलिस को देखते ही शराब छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है और बरामद प्लास्टिक के कट्टे से पुलिस ने 720 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव सिमरौली के अमित से 288 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह गिरफ्तारी गढ़ रोड पर स्थित फ्लाई ओवर के निकट से की गई है।
गांव छपकौली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मामले में हापुड़ के फारेस्ट रेंजर…
Read more
























