
👁 13 views Views
1.75 लाख कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे 1006 अध्यापक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार आज से हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज में शुरू होगा। करीब 1.75 लाख कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1006 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 39 केंद्र पर मूल्यांकन का कार्य होगा। उत्तर पुस्तिका जांचने में 10 से 12 दिन लग सकते हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कॉपियां का मूल्यांकन होगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी को शुरू हुई थी जो 12 मार्च को संपन्न हो चुकी है। ऐसे में कॉपियां का मूल्यांकन आज से शुरू होगा।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012






























