हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में शुक्रवार की देर रात आई जबरदस्त आंधी की वजह से एक सिपाही की मौत हो गई जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. आंधी की वजह से गढ़मुक्तेश्वर की मेरठ रोड पर एक पेड़ सड़क बाइक सवार दो सिपाहियों पर गिर गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जिन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया. इसी बीच उपचार के दौरान एक सिपाही ने दम तोड़ दिया.
बागपत जिले के बावली गांव निवासी सचिन तथा मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी 24 वर्षीय अंकित मुरादाबाद में सिपाही के पद पर पीएसी में तैनात हैं जो बुलेट पर सवार होकर मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही सिपाही गढ़ की मेरठ रोड पर फायर स्टेशन के पास पहुंचे तो तेज आंधी की वजह से 100 साल पुराना एक पेड़ सड़क पर गिर गया जिसके नीचे अंकित और सचिन दब गए.
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां 24 वर्षीय अंकित की उपचार के दौरान मौत हो गई. फिलहाल सचिन का उपचार जारी है.

अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225

































