हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चाह कमाल में बिका एक मकान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। करीब 100 गज का यह मकान 65 लाख में बिका है। आलीशान तीन मंजिला मकान की कीमत देखकर सभी चौक गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 65 लाख में बिके इस मकान का बैनामा काफी कम दामों में हुआ है जिससे राजस्व को चूना लगा है।
हापुड़ के चाहकमाल में इन दिनों आलीशान तीन मंजिला मकान चर्चाओं में है जिसे एक किराना व्यापारी ने 65 लाख रुपए में खरीदा है। बता दें कि हापुड़ में संपत्ति के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके पीछे का कारण समझ से परे है। सूत्र बताते हैं कि लाखों रुपए की ब्लैक मनी का भी इस मकान में निवेश हुआ है।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी

































