हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दर्जी, नाई, बढ़ई, हलवाई, कम्हार, मोची, सुनार व्यवसाय में जनपद हापुड़ में 7000 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 775 लाभार्थियों को चयनित किया गया है।
बुधवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत चयनित लाभार्थियों ( महिलाओ) को 100 सिलाई मशीन का वितरण विधायक विजय पाल आढ़ती द्वारा विकास भवन सभागार हापुड़ में कराया गया एवं महिलाओं को स्वरोजगार किये जाने सम्बन्धी जागरूक किया गया जिसमें जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह एवं उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर
























