हापुड़, सीमन/सू0वि.(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह जूम के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रेखा शर्मा स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ टीकाकरण की कम प्रगति को लेकर बैठक की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का लक्ष्य को शत् प्रतिशत पूर्ण करने हेतु अकेला स्वास्थ्य विभाग ही जिम्मेदार नहीं है अन्य विभागों का सहयोग भी अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि जिला पंचायती राज अधिकारी ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिव, कोटेदार, आंगन बाड़ी कार्यकत्री व आषाओ के संयुक्त टीम बनाकर गांव में कोविड-19 टीकाकरण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद इस अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी व समस्त खण्ड़ विकास अधिकारियों से कहा कि विकास खंडवार आवंटित किये गये लक्ष्य की पूर्ति हेतु शत प्रतिशत प्रयास करें। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देश दिये कि ग्रामों में खुली बैठकें आयोजित कराकर कोविड-19 टीकाकरण हेतु ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिये जागरूक करें और अधिक से अधिक संख्या में नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों पर लोगों को टीकाकृत करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपे कि उनके गांव में कोई भी कोविड-19 टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने संचारी रोग की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि इस अभियान मे सभी अधिकारी गण आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें जिससे संचारी रोग नियंत्रण किया जा सके। जूम की बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, समस्त खण्ड़ विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी न0पा0परि0, डा0जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।





























