
सड़कों पर नियमों के विपरीत दौड़ रही 100 ई-रिक्शाओं को रोका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सड़कों पर दौड़ रही बेलगाम ई-रिक्शाओं पर नकेल कसने के लिए ट्रैफिक क्षेराधिकारी स्तुति सिंह टीम के साथ मैदान में उतरी और सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत करीब 100 ई-रिक्शाओं को रोका जो कि नियम विरुद्ध शहर में दौड़ रही थी। स्तुति सिंह ने सभी ई-रिक्शा चालकों को निर्देश दिए कि नियमों के विरुद्ध ई-रिक्शा का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। स्तुति सिंह ने बताया कि शहर में अभी भी बिना पंजीकरण के ई-रिक्षाएं दौड़ रही हैं। कंडम आ
ई-रिक्शाओं को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। इसी के साथ नियमों के विपरीत सड़कों पर दौड़ने वाली ई-रिक्शाओं के खिलाफ जमकर कार्रवाई की गई।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से ही अभियान रविवार को चलाया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा। सीओ यातायात स्तुति सिंह ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point






























