हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत दो दिसम्बर को तेल व्यापारी सुशील कुमार के मुनीम से हुई पौने चार लाख रुपए की लूट का पुलिस द्वारा शुक्रवार को खुलासा करने व लूट की शत प्रतिशत रकम बरामद करने पर जनपद हापुड़ के व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया और पुलिस कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा सहित थाना बाबूगढ़ व एस.ओ.जी टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शुक्रवार की अपराह्न हापुड़ में सम्पन्न हुई एक बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बिजेंद्र पंसारी ( मंडल अध्यक्ष) ने की व महामंत्री अमन गुप्ता ने संचालन किया। सभा में व्यापारी नेता अशोक बबली, गोविंद अग्रवाल, विनोद गुप्ता, कपिल एस एम, सुनीन जैन, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























