
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 10 साल की बच्ची की अस्पताल में दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला बढ़ में 10 साल की बच्ची हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को मेरठ के लिए रेफर किया गया जहां बच्ची की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। गांव निवासी हसन की 10 साल की बेटी रुकैया 22 मार्च को 2:00 बजे मकान की छत पर लोहे की रेलिंग के पास खड़ी थी। उसके हाथ में कंडेनसर की फटी हुई सफेद पानी थी जो तेज हवा के चलते उड़कर मकान के पास गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाइट टेंशन लाइन से टकरा गई। पानी के संपर्क में आने से करंट दौड़ा और बच्ची झुलसकर छत पर गिर पड़ी। इसी बीच घर के अंदर तेज धमाके होने लगे जिससे मकान में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वायरिंग, फिटिंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को मेरठ रेफर कर दिया जहां बच्चे की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

































