
धौलाना में 17 करोड़ से होगा 10 सड़कों का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 10 मुख्य मार्गों का निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। इस पर करीब 17 करोड़ रुपए खर्च होंगे। क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एस्टीमेट तैयार किया है। जल्द ही प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के पश्चात आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विधायक धर्मेश तोमर का कहना है कि 10 सड़कों के निर्माण से 20 गांव के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र को भी लाभ पहुंचेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि विधायक द्वारा दिए गए प्रस्ताव के बाद एस्टीमेट बनवाया गया है। लगभग 17 करोड़ रुपए से इन सड़कों का निर्माण होगा।
2.25 करोड़ से फगौता करनपुर मार्ग से मिल्क मार्ग, 2.25 करोड़ से कंदौला से करनपुर मार्ग, 1.20 करोड़ से डीडीजी मार्ग से कपूरपुर, 1.20 करोड़ से आनंदा मिल्क प्लांट से डूहरी मार्ग, 88 लाख से खेड़ा से सिखैड़ा मार्ग, 87 लाख से मोदीनगर-हापुड़ मार्ग से बर्फ खाने होते हुए दस्तोई तक संपर्क मार्ग, 2.60 करोड़ से जादौपुर से ककराना मार्ग, 1.10 करोड़ से ग्राम नान से पिलखुवा- फगौता मार्ग तक, 2.60 करोड़ से ग्राम खैराबाद में पिलखुवा चंडी मंदिर से खैरपुर खैराबाद तक और 3.60 करोड़ से समाना जारचा मार्ग से पारपा की मंढैया तक सड़कों कानवनिर्माण कराया जाएगा।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926


























