👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लगातार गिरते भूजल के स्तर को देखते हुए भूगर्भ जल विभाग ने इसके अध्ययन के लिए हापुड़ में 10 पीजोमीटर लगाने का फैसला लिया है। हापुड़ समेत बागपत, मेरठ में पीजोमीटर लगाए जाएंगे। भूजल स्तर के अध्ययन के लिए विभाग ने पीजोमीटर के निर्माण का टेंडर निकाला है। अटल भूजल योजना के तहत इनका निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि पीजोमीटर के जरिए भूगर्भ जल के स्तर को मापा जाता है। इसके लिए 40 से 60 मीटर तक की गहराई की 6 इंच मोटी बोरिंग कर पाइप डाला जाता है। रीडिंग लेने से पहले पीजोमीटर की कैप खोली जाती है। इसकी इंच टेप में 1 स्क्वायर भार बांधकर बोरिंग में छोड़ा जाता है। जल का स्तर मिल जाने की एक आवाज सुनाई देती है।


























