हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में प्रत्येक वर्ष लगने वाला शहीद मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन इस बार भी नहीं होगा और केवल 10 मई को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
शहीद मेला समिति हापुड़ के चेयरमैन ललित कुमार अग्रवाल छावनी वालों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण 10 मई से हर साल आयोजित शहीद मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को रद्द कर दिया गया है। दस मई को रामलीला मैदान के द्वार पर स्थित शहीद स्मारक पर समिति के पदाधिकारी स्वाधीनता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
बता दें कि शहीदों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष हापुड़ में शहीद मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है,जो एक माह तक चलता है। यह दूसरा अवसर है जब कोरोना के कारण शहीद मेले के आयोजन का रद्द किया गया है।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:

Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606






























