
हापुड़ के 10 मुख्य मार्गों का 10.88 करोड़ से होगा नवनिर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 गांव को आपस में जोड़ने वाले 10 मार्गों का नव निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 10.88 करोड़ की लागत से इन मार्गों का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। निर्माण से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। कई मार्गों की हालत बेहद जर्जर स्थिति में है। विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्य मार्ग के 10 कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए सूची में शामिल कराया था। इसके प्रस्ताव के एस्टीमेट को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिन्हें मुख्यालय भेजा जाएगा।
इन गांवों के मार्ग आपस में जुड़ेंगे
1.32 करोड़ से ग्राम हरसिंहपुर से कोटला मार्ग, 68 लाख से दोयमी-धनौरा-वझीलपुर-असरा मार्ग से खड़खड़ी मलकपुर मार्ग से मिलाने वाले मार्ग, 1.25 करोड़ से ग्राम हसनपुर से बाईपास से लेकर मध्य गंगा नहर तक मार्ग, 75 लाख से ग्राम सुल्तानपुर में ईदगाह से लालपुर काठीखेड़ा मार्ग तक, 2.08 करोड़ से हापुड़ मेरठ बाईपास से लेकर वझीलपुर सूदना संपर्क मार्ग, 1.10 करोड़ से ग्राम ददायरा मैन चौराहा से लेकर ग्राम पटना संपर्क मार्ग, 72 लाख बाबूगढ़-बागड़पुर मार्ग से पुलिस लाइन तक, 80 लाख से ग्राम मलकपुर से ग्राम मुरादपुर संपर्क मार्ग, 89 लाख से मवाना किठौर हापुड़ के किमी-52 से सूदना संपर्क तक और 1.29 करोड़ से ग्राम हरसिंहपुर से धर्मपुर बिस्वा संपर्क मार्ग तक सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा।
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483


























