
सेवानिवृत पुलिसकर्मी के खाते से निकाले 10 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठगों ने अब एक सेवानिवृत पुलिसकर्मी को अपने निशाना बनाया जिसके खाते से 10 लाख रुपए निकाले हैं। मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
हापुड़ के मोहल्ला अर्जुन नगर के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी किरणपाल सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2025 को वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए थे। 19 मई को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल पर बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि वह हापुड़ स्थित ट्रेजरी कार्यालय से राधेश्याम त्रिपाठी बोल रहा है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित से योनो एप डाउनलोड करने के लिए कहा। ऐप डाउनलोड होने पर आरोपियों ने बैंक में जाकर एक्टिवेट करने की बात कही। इसके बाद 21 मई को उसके खाते से दो बार में 10 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से कट गए ठगी का एहसास होने पर वह पुलिस के पास पहुंचा। साइबर सेल पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867





























