हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव अकड़ोली में करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। इस दौरान ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। अजगर ने एक जानवर के बच्चे को भी अपना निवाला बनाया। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़ा। इसी बीच अजगर ने निगले हुए जानवर के बच्चे को बाहर उगल दिया। यह दृश्य देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण वीर सिद्धू व अभिनव सिद्धू पुत्रगण जितेंद्र सिद्धू के खेतों में सोमवार को अजगर निकल आया। खेतों पर काम कर रहे किसानों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अजगर ने एक जानवर के बच्चे को भी निगल लिया। जब अजगर को पकड़ा गया तो उसने निगले हुए जानवर के बच्चे को बाहर उगल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया इसके पश्चात सभी ने राहत की सांस ली।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457































