हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में अजगरों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार की सुबह जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड पर स्थित गांव मौहम्मदपुर आजमपुर में खेतों में अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर काम रहे मजदूरों ने जैसी ही अजगर को देखा उनके होश उड़ गए।
बता दें कि किसान भूदेव त्यागी के गन्ने के खेतों में गुरुवार की सुबह 10 फीट लंबा अजगर गन्नों के नीचे बैठा आराम फरमा रहा था। मौके पर कुछ मजदूर पहुंचे जिन्होंने अजगर को देखा। अजगर को देखकर मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने की काफी कोशिशें की। चार घंटों की मशक्कद के बाद अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































