👁 0 views Views
चुनाव में हापुड़ डिपो की 10 बसें लगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो की 10 बसों को चुनाव के लिए लगाया गया है। लोकसभा चुनाव में प्रशासन द्वारा बसों का अधिग्रहण किया जा रहा है। फिलहाल हापुड़ डिपो के पास 112 बसे हैं जिनमें से 10 दिन पूर्व चार बसों का अधिग्रहण किया गया था। अब छह और बसों की मांग की गई थी जिसके बाद छह बसों को भी रवाना कर दिया गया है। इन बसों के माध्यम से पुलिस फोर्स, कर्मचारियों को विभिन्न स्थानों के लिए भेजा जाएगा। 10 दिन पहले हल्द्वानी, बदायूं, लखनऊ को चलने वाली बसों को प्रशासन ने अधिग्रहित कर लिया था। सोमवार को छह और बसों को प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया है जिन्हें चुनाव में लगाया जाएगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























