👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं. बिना टिकट यात्रा करने वालों से एक लाख 62 हजार 950 रुपए का जुर्माना वसूला गया जिससे रेल यात्रियों में हड़कंप मचा है.
बता दें कि शुक्रवार को हापुड़ जंक्शन पर ठहरने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग की गई. इस दौरान 270 यात्री बिना टिकट पाए गए. ऐसे में यात्रियों से एक लाख 62 हजार 950 रुपए का जुर्माना वसूला गया है. मुख्य वाणिज्य निरीक्षक हरिराज मीणा का कहना है कि टीटीई टीम बनाई गई है जो बिना टिकट यात्रा करने वाले रेल यात्रियों पर शिकंजा कसेगी और जुर्माना वसूलेगी.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























