हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट घूमने वालों पर जबरदस्त कार्रवाई की गई. 209 यात्रियों को पकड़ा गया जिन से एक लाख 36 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया.
हापुड़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि आठ टीटीई स्टाफ द्वारा सोमवार की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में किलेबंदी टिकट अभियान चलाया गया. ऐसे में 209 यात्री मिले जो बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे या स्टेशन पर घूम रहे थे. इन सभी को सबक सिखाने के उद्देश्य से जुर्माना वसूला गया और करीब 1.36 लाख का जुर्माना लगाया गया.
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 7217476408

























