
👁 0 views Views
गरीब कन्याओं के विवाह हेतु पहली किश्त में मिले 1.27 करोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गरीब कन्याओं का विवाह कराने के लिए जनपद हापुड़ को 1.27 करोड रुपए मिले हैं। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में जिला समाज कल्याण विभाग को यह धनराशि दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब 127 सामूहिक विवाह कराई जाएगी।
पिछले दिनों जिला समाज कल्याण विभाग ने योजना के तहत मिले 254 विभाग करने के लक्ष्य को लेकर शासन से बजट मांगा था। अब शासन ने प्रथम किश्त के रूप में यह बजट जारी किया है। इस बजट से 127 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158




























