पिलखुवा, सीमन/अशोक तोमर/योगेश शर्मा (ehapurnews.com):रजनी विहार के नमन के मकान में संचालित अवैध हुक्काबार से पकड़े गए पिलखुवा के 12 शहजादों को न्यायालय से जामनत मिल गई है और पुलिस ने आरोपियों के वाहन आदि भी लौटा दिए है। ऐसा पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज करने के कारण सम्भव हो सका है। पुलिस ने गृहस्वामी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
बता दें कि पिलखुवा पुलिस ने रजनी विहार में एक मकान पर छापामार कर पिलखुवा के 12 शहजादों को पकड़ा था जो हुक्काबार में तम्बाकू का आनंद ले रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जमानत मिल गई।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY

























