हापुड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लक्ष्य पूर्ण










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ कलैक्ट्रेट के विकास भवन के सभागार में सांसद मेरठ राजेन्द्र अग्रवाल व सांसद अमरोहा दानिश अली के साथ जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में परियोजना निदेशक ने सांसद को अवगत कराया कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत 1 लाख 35 हजार मानव दिवस का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष जनपद में 2 लाख 17 हजार मानव दिवस पूर्ण किये जा चुके हैं। (एनआरएलएम) राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद का 658 समूह गठन का लक्ष्य था। जो शत् प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इस पर सांसद ने कहा कि जनपद की पूर्णतः का मापदण्ड़ अधिकारियों की कार्य कुशलता है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 19 का लक्ष्य प्राप्त हुआ जिसके सापेक्ष 16 प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों पर कार्य चल रहा हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 06 सड़को का प्रस्ताव भेजा गया था जिनमें से 05 सड़को का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा योगराज सिंह गौतम ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 2928 आवासो का लक्ष्य था जो शत् प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। यह योजना वर्ष 2022 तक है। इस योजना में एचपीडीए द्वारा 256 आवास निर्मित किये जा रहे है। कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत 240 का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 120 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धा अवस्था, निराश्रित महिला पेंशन पात्र लाभार्थियोंको प्राप्त कराई जा रही है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत 14 ग्राम चयनित किये गये है। अनुसूचित बाहुल्य ग्राम ही इसमें चयन्ति किये गये है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अन्तर्गत अधिशासी अधिकारी हापुड़ द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में सामूदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पिलखुवा क्षेत्र में सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर में 2229 का लक्ष्य था जोकि पूर्ण किया जा चुका है। 05 शीटर पिंक शौचालय संचालित कर दिये गये है। ब्रजघाट में स्थापित शौचालयों की साफ-सफाई को लेकर अमरोहा सांसद ने नाराजगी जताई। इस पर सांसद ने अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेषश्वर का कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। बैठक में सांसद ने एनएचएआई के अधिकारियों को असन्तोष जनक कार्य करने पर फटकार लगाई। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत 362 का लक्ष्य था जो पूर्ण कर लिया गया है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण उज्जवला योजना में विलम्ब से कार्य करने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकारा। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि छात्रों को जूते व स्कूल बैग का वितरण करा दिया गया है। बैठक में सांसद ने बताया कि अवैध खनन की बहुत शिकायतें प्राप्त हो रही है इस पर अधिकारीगण विशेष ध्यान रखे। प्रधानमंत्री रोजगार सजृन कार्यक्रम में जनपद हापुड़ टाॅप 05 पर है। किसान सम्मान निधि योजना को लेकर उपनिदेषक कृषि ने अवगत कराया कि जनपद कें 01 लाख 26 हजार 135 किसानो का डाटा फीड़ कर लिया गया है। बैठक के अन्त में सांसद जी ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के बेहतर किर्यान्वयन हेतु दिषा की यह बैठक आयोजित की जाती है। जहां कही भी संसाधन की आवष्यकता है आप हमे बताये इसकी सूचना शासन को प्रेषित कर दी जायेगी। बैठक में विधायक हापुड़ विजय पाल आढ़ती, गढ़ व धौलाना विधायको के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रेखा शर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!