हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अल्पसंख्यक ज़िला और शहर कांग्रेस हापुड़ की ओर से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर अब्दुल रहमान अन्तुले के जन्मदिन पर उनकी याद में डॉ० जमाल अहमद खान,डॉ० नुजहत ,डॉ० वाहिद , डॉ० दानिश जमाल , डॉ० नाज़िया यूसुफ डॉ० परवेज़, डॉ० शराफत ,डॉ० असद, डॉ० माहिर,अब्दुल हमीद, डॉ ० इन्तेख़ाब साहिल, डॉ यूनुस, डॉ० गुल हसन, डॉ ० फ़िरोज़,डॉ मोहद अरशद, डॉ अफ़ज़ाल , डॉ ज़ुल्फ़िक़ार, डॉ जुनैद अख्तर डॉ० अनीस आदि को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संगठन के शहर चेयरमैन हसन आतिफ ने कहा कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को सम्मान दिया है समय समय पर महत्वपूर्ण पदों से मुसलमानों को नवाज़ा गया ।कांग्रेस ने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की है। सभी धर्मो को कांग्रेस ने बराबर सम्मान दिया है । आज देश को ज़रूरत है कि मुस्लिम कांग्रेस से जुड़ें और तानाशाही के सरकार को उखड़ फैंके।
डॉ ख़ालिद मुहम्मद खान ने कहा कि अब्दुल रहमान अंतुले ने केंद्र में स्वास्थ मंत्री रहते समय भारत में पोलियो को जड़ से मिटाने का अभियान शुरू किया। आज भारत पोलियो मुक्त, कांग्रेस और अंतुले की बदौलत ही है।
ज़िला चेयरमैन ऐजाज़ अहमद ने बताया कि कांग्रेस घर घर जा कर डाक्टर को उनकी सेवाओ के लिए समानित कर रही है ये ही अंतुले के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर इरफान कुरेशी, दाऊद, साद, जव्वाद ,फ़राज़, शगुफ्ता राना, मुहम्मद अज़ीम, अल्ताफ अली, दानिश अली, नवाब अली, लियाक़त चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।





























