हापुड़ पहुंची प्रभावशाली शख्सियतों में से एक शाहीनबाग वाली ‘दादी’ बिलकिस, सीएए वापस लेने की अपील की










हापुड़ (ehapurnews.com): दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। वर्ष 2020 के शीर्ष सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में शाहीन बाग की दादी बिलकिस भी शामिल हैं जो सीएए के खिलाफ हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का चेहरा रहीं।

हापुड़ आई दादी बिलकिस:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दादी बिलकिस हाल ही में हापुड़ अपने रिश्तेदारों के यहां आई थी जिन्होंने कहा कि जिस कानून के विरोध में वह धरने पर बैठी थीं आज उसी धरने को देखकर दुनिया ने शाहीन बाग का सजदा किया है। वह मोदी सरकार से अब भी कानून को वापस लेने की अपील करती हैं। 

बुलंदशहर की रहने वाली हैं 82 साल की दादी:

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग आंदोलन में वह धरने पर बैठी थीं और उसी दौरान 82 वर्षीय दादी बिलकिस सुर्खियों में आई। एनआरसी-सीएए विरोध का चेहरा बनकर उभरीं बिलकिस यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। उनके पति की 11 साल पहले मौत हो चुकी है। बिलकीस फिलहाल शाहीनबाग में अपने बहू-बेटों और पोते-पोतियों के साथ रहती हैं जो हाल ही में अपने रिश्तेदार से मिलने हापुड़ आई थी।

पीएम मोदी को फिर मिली जगह:

100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जगह दी गई है। इस लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई शामिल हैं। 







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!