हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम निरंतर हापुड़ जिले में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, और पर्यावरण, ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है
इसी कड़ी में शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम हापुड़ जिले के मुबारकपुर गांव में लगातार कार्य कर रही है और गांव को स्मार्ट विलेज बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
शौर्य शक्ति फाउंडेशन की टीम इस विषय को लेकर हापुड़ जिले के मुख्य विकास अधिकारी उदय प्रताप सिंह से मिली और मुबारकपुर गांव को स्मार्ट विलेज बनाने के लिए अनुमति मांगी जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने पूरा समर्थन और सहयोग संगठन को देने का भरोसा दिलाया है और साथ ही विकास कार्यों में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।
संगठन की टीम में मेजर युद्धवीर सिंह सिसोदिया, आशुतोष शर्मा, अंकित भढ़ाना ऑस्कर विजेता स्नेहा, आकांक्षा मौर्य ,निशांत तिवारी, नरेंद्र सिंह ,नंदिनी शर्मा आदि लोग मिलकर इस प्रोजेक्ट को कार्य कर रहे हैं।
























