हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्किट में स्थित एक जूते व्यापारी के बेटे पर एक लड़की की हत्या का प्रयास करने का आरोप है। रेवती कुंज में रहने वाला युवक फिलहाल डासना जेल में बंद है जो कि बाहर आने के लिए तरस रहा है।
जानें क्या है पूरा मामला:
बता दें कि मामला पिछले साल दिसंबर माह का है जब जूता व्यापारी के बेटे आरोपी वरुण ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार लोहिया पार्क के पास एक युवती की हत्या का प्रयास किया। आरोपी ने युवती पर चाकू से उसके चेहरे पर वार किए जिसके बाद पुलिस ने जूता व्यापारी के बेटे के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने धारा 307 व 326 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी वरुण जेल में बंद है जो कि जेल से बाहर आने के लिए तरस रहा है।
हापुड़: प्रोपर्टी में निवेश करने का सही समय:































