हापुड़ की किस-किस कालोनी में घुसा कोरोना,जानें, 50 मरीज मिले
हापुड़, सीमन (पंजाब केसरी): शनिवार को 50 कोरोना संक्रमित मरीज विभिन्न कालोनियों व ग्रामीण इलाकों में मिले हैं जिससे हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार शनिवार की दोपहर तक हापुड़ के पन्नापुरी में एक,कोटला मेवतियान में एक,लुखराड़ा गढ़मुक्तेश्वर में एक,दौलत ठिकरी धौलाना में तीन,डाहना में एक, सिम्भावली में एक, धौलाना मेें एक, भोवापुर सिम्भावली में एक,भटियाना में एक,बड़ौदा सिहानी में एक,सपनावत में एक,आजमपुर दहपा में एक,गढ़मुक्तेश्वर मुसाफिर खाना में एक। शनिवार की शाम को 35 और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से यह संख्या बढ़कर 50 हो गई जो एक रिकार्ड है। शनिवार की शाम को मिले कोरोना मरीजों का विवरण इस प्रकार है। कोर्ट कैंपस हापुड़ में एक,गिरधरपुरा हापुड़ में एक,दादाबाड़ी हापुड़ में आठ,बाबूगढ़ में दो,किशन गंज पिलखुवा में तीन,छिपीवाड़ा पिलखुवा में एक,मीरा गेट गढ़ में एक,गढ़ चौपला में एक,उपैड़ा में दो,आजमपुर में एक,पन्नापुरी हापुड़ में एक,चमरी में एक,धनपत सदन रेलवे रोड हापुड़ में तीन,आवास विकास मेरठ रोड हापुड़ में तीन,श्री नगर हापुड़ में दो, अर्जुन नगर हापुड़ में दो, गांधी विहार हापुड़ मेें एक, पक्काबाग हापुड़ में एक। कुल कोरोना संक्रमित मरीज 50 मिले है। सभी कोरोना पीडि़त मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सीलिंग व सैनिटाजेशन का कार्य शुरु कर दिया है।


























