हर घर तक पहुंचेगा आपदा प्रबंधन










हापुड़ सीमन(ehapurnews.com): कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव व कलेक्टर प्रभारी की अध्यक्षता में एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें प्राकृतिक व मानवीय आपदाओं से बड़े पैमाने पर जान माल की क्षति होती है। जनपद हापुड़ में आपदाओं से क्षति न हो और हो तो बहुत कम हो। इसके लिए जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण की ओर से प्रतिबद्धता के साथ जागरूक किया गया। जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण की अध्यक्ष जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आपदा प्रबंधन के लिए कारगर व्यवस्था करने और सभी लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुरूप जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण के सचिव व अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व जयनाथ यादव की अगुवाई में हर घर तक आपदा प्रबंधन को पहुंचाने की रणनीति बनाई जा चुकी है। इस कार्य मे राष्ट्रीय आपदा मोचक दल की आठवीं बटालियन का सहयोग लिया गया है। बटालियन की एक टीम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के लिए संवेदित किया। आपदा के समय कैसे खोज व बचाव किया जाता है? उसका मॉक ड्रिल कर प्रदर्शन किया। बटालियन के पास मौजूद कुछ उपकरणों को भी दिखाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने कहा कि आपदाओं के प्रति लोगों को जागरूक करके ही जोखिम को कम किया जा सकता है, बेहतर बचाव किया जा सकता है। किसी भी आपदा में प्रशासन के पहुंचने में थोड़ा समय लगता है। लोग जागरूक और दक्ष रहेंगे तो प्रशासन की मदद पहुंचाने तक अपना बचाव करेंगे। उन्होंने उमीद जताई कि राष्ट्रीय आपदा मोचक बल के सहयोग से हर घर तक आपदा प्रबंधन पहुंचेगा और लोगों की दक्षता बढ़ेगी। इस अवसर पर डिजास्टर ओसी विशाल यादव, डिप्टी कलेक्टर पंकज सक्सेना समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।। बल की ओर से प्राकृतिक व मानवीय दोनो तरह की आपदाओं पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से भूकम्प, बाढ़, चक्रवात, कोविड, सभी प्रकार की गैस रिसाव, हार्ट अटैक व बचाव के लिए सीपीआर, दुर्घटनाओं में बचाव का प्रदर्शन किया गया। हर घर तक आपदा प्रबंधन पहुंचने और आम लोगों को दक्ष बनाने के लिए 8 स्थानों पर जागरूकता कार्य व मॉकड्रिल की व्यवस्था की गई है। इसी के तहत पहला कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट में किया गया। कल दो फरवरी को पुलिस अधीक्षक हापुड़, 3 फरवरी को एसएसवी इंटर कालेज, 4 फरवरी को जैन कन्या इंटर कालेज बुंदशहर रोड, 5 को दिवान इंटर कालेज, 6 को तहसील हापुड़, 8 को तहसील धौलाना और 9 फरवरी को तहसील गढ़मुक्तेश्वर में मॉक ड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा।







Related Posts

हापुड़ में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार को आकाश में छाए रहेंगे बादल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भले ही धूप निकलने से दो डिग्री तापमान बढ़ा है। लोगों को सर्दी से राहत मिली है लेकिन विक्षोभ में…

Read more

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार को आकाश में छाए रहेंगे बादल

हापुड़ में फिर बदलेगा मौसम, सोमवार को आकाश में छाए रहेंगे बादल

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट
error: Content is protected !!