पिलखुवा, सीमन/दिनेश गुप्ता (ehapurnews.com):पिलखुवा कोतवाली के गांव खेड़ा के नाले से मिला एक 21 वर्षीय युवक हर्ष तोमर के शव के सिलसिले में पुलिस ने गांव खेड़ा के ही दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि हर्ष की मां रिंकी ने हर्ष की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव खेड़ा के हिमांशु व मोहित गिरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि उक्त दोनों आरोपियों ने हर्ष के साथ बुरी तरह मारपीट कर हत्या कर दी और शव को नाले में फैंक दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
बता दें कि हर्ष 13 नवम्बर को अचानक घर से लापता हो गया था और उसका शव 17 नवम्बर की सुबह गांव खेड़ा के नाले से बरामद हुआ था।
*आज का OFFER:* Discount के साथ गाड़ी की डेंटिंग पेंटिंग कराने के लिए कॉल करें : 6397029177, 9759699022, 7417094122





























