हापुड़, सीमन : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने किठौर रोड पर मुबारक पुल के पास से हत्या के प्रयास के एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस आदि बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि दो-तीन दिन पहले बाबूगढ़ के रविंद्र कुमार पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाकर रविंद्र को घायल कर दिया था। रविंद्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविंद्र की पत्नी ममता ने परीक्षतगढ़ के गांव बहादुपुर के साहिल को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया है।
पुलिस ने चैकिंग के दौरान साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस बरामद किए है।
जैन मुनि ने जैन मन्दिरों के दर्शन कर इतिहास जाना
🔊 Listen to this जैन मुनि ने जैन मन्दिरों के दर्शन कर इतिहास जानाहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने नमोस्तु भवन पर जैन भक्तो…
Read more
























