👁 0 views Views
बहादुरगढ़, सीमन (ehapurnews.com):थाना बहादुरगढ़ के गांव सदरपुर में सड़क हादसे के शिकार मजदूर के शव को सड़क पर रख कर यातायात अवरुद्ध करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक बलराम के परिवारजनों अमित,पप्पू,सोनू, टीटू, जयदीप, पूनम सहित 10 लोगोंं को नामजद करते हुए 100-150 पुरुषों तथा 20-25 महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

































