हापुड़, सीमन (पंजाब केसरी): स्थानीय संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, नमरा ने तृतीय तथा कपिल व अनिकेत ठाकुर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतियोगियों को अतिथियों ने पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
अक्षरा की संस्थापिका पूजा महेश ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए बच्चे लक्ष्य निश्चित करे और लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास रत रहे यह जीवन की सफलता का रहस्य है। प्रतियोतगिता का आयोजन कृष्णा देवी तोषनीवाल की स्मृति में किया गया। मूकेश तोषनीवाल ने कहा कि शिक्षक बच्चों को निष्ठा व लगन के साथ शिक्षा दे और उन्हें स्वाबलम्बी बनाएं। विद्यालय प्रबंधक ज्ञान चंद शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रीति सैनी, रेशमा सैफी, हेमलता त्यागी, मनीषा , नेहा आदि उपस्थित थे।
3.हापुड़ में विजयी प्रतियोगी अतिथियों के साथ। (छाया:सीमन)
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत
🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…
Read more





























