हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सपा जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख सति 17 सपाईयों के विरुद्ध मुकद्दमे दर्ज होने से सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। सपा नेताओं ने दर्ज झूठे मुकद्दमों को वापिस लेने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी युवजन सभा हापुड़ के अध्यक्ष संजय गहलौत की अगुवाई में गुरुवार को अफजाल चौधरी,अमरीश,मौ बिलाल,रोहित,मानी शर्मा आदि दर्ज मुकद्दमों का विरोध करते हुए सपा कार्यालय से निकलते ही पुलिस ने आगे बढऩे से रोक लिया। जहां सपाईयों ने प्रदर्शन कर धरना दिया और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सपा नेताओं पर दर्ज मुकद्दमे वापिस लेने की मांग की।
उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को दिया।
वीडियो देखेः
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958






























