हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सात सूत्री का एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। उनकी मांग है कि किसान आयोग का गठन किया जाए। प्रत्येक नागरिक को सस्ती एवं सुलभ शिक्षा प्राप्त कराई जाए। बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए अधिक से अधिक नियुक्तियां की जाए। सरकारी संस्थान को समाप्त करके निजीकरण करने की प्रवृत्ति को समाप्त किया जाए। उत्तर प्रदेश में बी.एड. में दलित छात्रों के नि:शुल्क प्रवेश पर लगाई गयी रोक को अविलम्ब समाप्त किया जाए आदि।
इस मौक पर जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख,पुरषोत्तम वर्मा, संजय यादव आदि उपस्थित थे।































