👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध करने की कार्रवाई जारी है।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने हरियाणा के थाना कुंडली के गांव अकबरपुर के फिरोज, मोनू, बलदेव,अंकित ओढ़ के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। आरोपियों पर शराब की तस्करी कर धन अर्जित करने का आरोप है।
धौलाना पुलिस ने गांव सालेपुर केाटला के रईशा, हसीन,गुलफाम पर गैंगस्टर लगाया है। आरोपियों पर अपराध के जरिए धन कमाना और समाज में भय पैदा करना है।

































