हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शनिवार को 15 कोरोना संक्रमित मरीज विभिन्न कालोनियों व ग्रामीण इलाकों में मिले है जिससे हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार हापुड़ के पन्नापुरी में एक,कोटला मेवतियान में एक,लुखराड़ा गढ़मुक्तेश्वर में एक,दौलत ठिकरी धौलाना में तीन,डाहना में एक,सिम्भावली में एक, धौलाना मेें एक, भौवापुर सिम्भावली में एक,गढ़मुक्तेश्वर मेें एक,भटियाना में एक,बड़ौदा सिहानी में एक,सपनावत में एक,आजमपुर दहपा में एक। सभी कोरोना पीडि़त मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सीलिंग व सैनिटाजेशन का कार्य शुरु कर दिया है।































