व्यापारिक हित के लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम का गठन










हापुड़, सीमन: व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने शनिवार को यहां कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु और सकारात्मक कदम उठाए। उद्यमी औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि करके प्रतिस्पर्धा में शामिल हो। 
      व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल आज हापुड़ पहुंचने पर व्यापारियों से वार्ता कर रहे थे। व्यापारी नेता का स्वागत हापुड़ के व्यापारी संजय गर्ग, अमन गुप्ता, नरेश अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता व विजेंद्र पंसारी आदि ने किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में व्यापारी सुरक्षा फोरम का गठन किया गया है। हर माह जनपद के पुलिस अधीक्षक फोरम के प्लेटफार्म पर व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याएं सुनेंगे।
      स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने जनपद हापुड़ में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की मांग की और कहा कि प्रदूषण व खाद्य टीम द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठान पर किए गए सर्वे को छापा कहना और फोटो आदि अखबार में प्रसारित करना ठीक नहीं है।
      व्यापारी नेता संजय गर्ग ने बताया कि तीन दिन पहले उनके दामाद कपिल सिंघल के मुनीम से सिम्भावली क्षेत्र में ढाई लाख रुपए बदमाशों ने लूट लिए थे। पुलिस ने अभी तक लुटेरों को नहीं पकड़ा है। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की।  
हापुड़ में व्यापारी नेता का स्वागत करते हुए व्यापारीे। (छाया:सीमन)








  • Related Posts

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

    Read more

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    🔊 Listen to this विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आगाज ऊर्जा और उत्साह के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
    error: Content is protected !!