👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई ने सोमवार को कक्षा 10 वीं की गणित की परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तमाम इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया। छात्रों को जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिल उठे जिन्होंने कहा कि गणित की परीक्षा का पेपर काफी अच्छा आया था। इस दौरान छात्रों ने कहा कि जो तैयारी उन्होंने की थी। उसी में से प्रश्न पत्र में सवाल पूछे गए। उन्हें काफी अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
































