हापुड़, सीमन : विद्युत आपूर्ति में अनियमितता के विरोध में शुक्रवार को यहां उद्यमियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को जा घेरा। उद्यमियों ने बिजली अफसर से उद्यमियों की समस्याओं को तुरंत हल करने की मांग की।
स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़़ की अगुवाई में उद्यमी अमन गुप्ता, विजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल,सुनील जैन, गुफरान अंसारी, शाहीद अंसारी, संजय सिंघल आदि उद्यमियों ने अधिशासी अभियन्ता के दफ्तर पर पहुंच कर घेराव किया और उद्यमियों की समस्याओं को तुरंत हल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि विद्युत की अघोषित कटौती से औद्योगिक उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है और उत्पादन लागत में बढ़ौतरी हुई है। उद्यमियों को बिजली बिल भी समय से उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है। उद्यमियों की मांग के अनुसार लोड भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। उद्यमियों की समस्याएं लटकी होने से उनमें रोष व्याप्त है। उनकी प्रमुख मांग है कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निबटारा किया जाए।
हापुड़ में उद्यमी घेराव करते हुए। (छाया:सीमन)
































